फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण तहसील प्रांगण में धरने पर डटे हैं पेंशनर

विज्ञापन
भिकियासैंण तहसील प्रांगण में धरने के दौरान नारेबाजी करते पेंशनर्स। (संवाद) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने की मांग के लिए तहसील मुख्यालय में पेंशनरों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग पेंशनर बीमार हैं इसके बावजूद वह आंदोलन में भाग ले रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर 91 वर्षीय देब सिंह घुगत्याल ने जल्द मांग नहीं माने जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। सौ वर्ष की उम्र पार कर चुके इंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने योजना की खामियां पेंशनरों के समक्ष रखीं। वहां पर पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, खीमानंद जोशी, मोहन नेगी, किशन मेहता, दान सिंह बिष्ट, प्रेम बिष्ट, दामोदर जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें