फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडे क्लब अल्मोड़ा ने जीती चिलियानौला वालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार देते सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक दोसाद। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब पांडे क्लब अल्मोड़ा ने जीत लिया। नगर पालिका की तरफ से विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांडे क्लब अल्मोड़ा और बुबु क्लब रानीखेत के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांडे क्लब ने 25-23, 20-25, 25-22, 22-25, 28-27 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंटी दोषाद ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। ट्रॉफी और पुरस्कार नगर पालिका की तरफ से उपलब्ध कराए गए थे। वहां पर नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित शर्मा, ईओ जगदीश चंद्र, प्रधान लिपिक नारायण गौतम आदि थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष पीयूष जलाल ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें