फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडव सेना ने ढोल दमाऊ की थाप पर किया मंचन

विज्ञापन
चौखुटिया के रेवाड़ी में ढोल, दमाऊ की थाप पर पांडवलीला का मंचन करते पात्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के रेवाड़ी में पांडव लीला का मंचन जारी है। आठवें दिन शुक्रवार को पांडवों की सेना ने ढोल, दमाऊं की थाप पर पांडवों के इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं का मंचन किया। पांडव लीला को देखने के लिए कुमाऊं के साथ गढ़वाल से भी भारी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लीला में महाभारत काल की छोटी-बड़ी घटनाओं, कहानियों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्य रूप से पांडव लीला में अर्जुन उनके साथ दो पुत्र नागार्जुन व अभिमन्यु साथ में उनकी धर्मपत्नी, भीम के साथ उनके दो पुत्र घटोत्कच और बर्बरीक तथा उनकी पत्नियां माता कुंती, युधिष्ठिर, नकुल, सहदेव, पांडवों की कुटिया की देखभाल करने वाला पोहरी, मरीजों की देखभाल करने वाली फुलारी, और पांडवों के हथियार बनाने वाले लोहार और लोहारनी की भूमिका क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा निभाई जा रही है। संयोजक मंडल के गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पांडव लीला की तालीम एक माह पूर्व शुरू हो गई थी। इसमें उस दौर के युद्ध से जुड़े हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाता है।

चौखुटिया के रेवाड़ी में ढोल, दमाऊ की थाप पर पांडवलीला का मंचन करते पात्र।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें