चौखुटिया के रेवाड़ी में पांडवों को कंधे पर बैठाकर परिक्रमा करते लोग।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के रेवाड़ी में पारंपरिक पांडव लीला जारी है। सोमवार शाम भारी ठंड में गढ़वाल मंडल के दूर-दूर गांवों के अलावा कुमाऊं से भी भारी तादाद में ग्रामीण दर्शक पांडव लीला का आनंद लेने पहुंचे, पांडव लीला में कुंती और द्रोपदी का चरित्र निभा रहीं स्थानीय महिलाओं ने पांडवों के पुराने इतिहास परंपरा का सजीव चित्रण किया।
स्थानीय लोगों ने सोमवार को पांडवों के चरित्र को निभा रहे पात्रों को कंधों पर उठाकर लीला स्थल पर परिक्रमा करवाने के साथ आशीर्वाद लिया। द्रोपदी और कुंती का चरित्र निभा रहीं महिलाओं ने एकल रूप में पांडवों के अज्ञात वास की व्यवस्था के अभिनव का सुंदर मंचन किया।
मुख्य पात्रों में अर्जुन राजेंद्र नेगी, द्रोपदी मंजू देवी, कुंती नंदी देवी, युधिष्ठिर जमन सिंह रावत, भीम दीवान सिंह, हनुमान का चरित्र 10 वर्षीय हिमांशु निभा रहे हैं। रात में ठंड के बावजूद भारी तादाद में ग्रामीण दूर-दूर से पांडव लीला देखने पहुंच रहे हैं।
भारी भीड़ को देखते हुए आयोजक मंडल के सदस्य भी उत्साहित हैं। गढ़वाल के पात्रों की भूमिका कुमाऊं मंडल के दर्शकों को समझाने के लिए धीरज नेगी उद्घोषणा भी कर रहे हैं।