चौखुटिया के खत्री गांव से केदार मंदिर रवानगी के दौरान पांडव सेना व अन्य लोग।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रेवाड़ी ग्राम पंचायत में पांडव लीला जारी है। पांडवों की टोली बृहस्पतिवार को ढोल, दमाऊ व निशांणों के साथ केदार मंदिर पहुंची। वहां शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पांडव लीला हुई। इससे पहले खत्री गांव में स्वागत कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों ने पांडव सेना को सामूहिक भोज कराया और फल आदि दान में लिए। लीला का समापन 27 नवंबर को होगा।
पांडव सेना ने क्षेत्र की सुख शांति के साथ सभी के घरों में अन्न, वस्त्र परिपूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांडव सेना के अलावा आयोजक मंडल के पूर्व जिपं. सदस्य गजेंद्र नेगी, भवान सिंह मेहरा, कलम सिंह नेगी, मदन नेगी, हीरा सिंह नेगी, धीरज नेगी, दीवान सिंह नेगी, किसनानंद नेगी आदि थे।