एसएसजे परिसर में परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने परिसर खोलने से पूर्व यहां टीकाकरण केंद्र और छात्रावास खोलने की मांग की है। परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंप टीकाकरण केंद्र खोल टीके से वंचित छात्रों को टीका लगवाने और छात्रावास से सुविधा दिए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि धीरे-धीरे सरकार की ओर से प्रदेश के सभी कॉलेज और परिसर खोलने की तैयारियां हो चुकी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही कॉलेज खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं के संचालन से पूर्व परिसर में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे टीकाकरण से वंचित छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में बैठने से पूर्व टीका लग सके। साथ ही परिसर खुलने से पूर्व छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल खोला जाना चाहिए। संगठन ने दोनों महत्वपूर्ण मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहां जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, राहुल खोलिया, संजू कठायत, मंटू ओली, बाल विक्रम रावत, दीपेश कांडपाल आदि थे।