फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लीसे का ट्रक द्वाराहाट के पास खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
खाई में गिरा अवैध लीसे से भरा ट्रक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर से दो किमी की दूरी पर स्थित चौखुटिया-बदरीनाथ मोटर मार्ग पर मंगलवार की सुबह लीसा लदा एक ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। चालक की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। शव को 10 घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम बमुश्किल निकाला जा सका। लीसा लेकर ट्रक कहां से आ रहा था और किस तरफ जा रहा था, इसके बारे में अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे पुलिस को एक ट्रक के सड़क से 50 मीटर नीचे गिरने की सूचना मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक ट्रक के आसपास पेड़ों को काटने और ट्रक को सीधा करने में काफी समय लग गया। चालक ट्रक के नीचे मृत मिला। उनकी शिनाख्त ज्योलीकोट निवासी घनश्याम सिंह मेहरा (40) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। घनश्याम ही इस ट्रक के मालिक हैं और खुद ट्रक चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक में 600 कनस्तर लदे थे इनमें लीसा भरा हुआ था। यह कहां जा रहा था और किसका है इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर एसडीआरएफ टीम के अलावा एसडीएम हर्षवर्धन, तहसीलदार दिलीप सिंह, एसआई मोहन सिंह सौन, वन दरोगा शेखर त्रिपाठी, संजय सिंह रावत, हेमंत सिंह नयाल, नारायण सिंह, ललित मोहन, सूरज धामी आदि भी थे।
एक चप्पल मिलने से एक और व्यक्ति के होने की आशंका
द्वाराहाट। दुर्घटनास्थल के पास एक चप्पल मिली है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक व्यक्ति ट्रक में और था। अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में जा गिरा। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

-शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है। अवैध लीसे को चौखुटिया से पांडुवाखाल होते हुए कोटद्वार ले जाया जा रहा होगा। फिलहाल अवैध लीसा कहां से और कहां को जा रहा था, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष द्वाराहाट
-ट्रक में जा रहा लीसा अवैध है। कनस्तरों में कोई नंबर भी अंकित नहीं है। सोमेश्वर रेंज के लीसे के कनस्तर भी हैं। लीसे को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।- मदन लाल टम्टा, वन रेंजर, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें