फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव झूलादेवी के जंगल में मिला

विज्ञापन
मृतक रोहित। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
लापता युवक का शव झूलादेवी के जंगल में मिला
विज्ञापन

खाई से बमुश्किल रेस्क्यू कर निकाला गया शव, बीटेक कर चुका था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव झूलादेवी के पास के जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जरूरी बाजार निवासी रोहित नयाल (22) के रूप में हुई। शव कुनेलाखेत की गहरी खाई में बरामद हुआ। परिजनों ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
रोहित नयाल पुत्र महेंद्र सिंह नयाल मूल रूप से हवालबाग ब्लाक के दाड़िमखोला गांव का रहने वाला था। उसके पिता महेंद्र सिंह नयाल जीआईसी बंगोड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। जरूरी बाजार में वह अपने पूरे परिवार के साथ किराए के भवन में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम सवा पांच बजे रोहित अपने मित्रों के साथ घूमने की बात कहकर स्कूटी लेकर घर से निकला। परिजनों के अनुसार सवा सात बजे रोहित ने बताया कि वह दोस्तों को छोड़ बाजार में आ गया है। उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही। देर रात तक जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। रात 12 बजे बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन काफी चिंतित हो गए। पिता ने रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस दिन भर ढूंढती रही। इसी बीच झूलादेवी मंदिर से कुछ आगे कुनेलाखेत मार्ग पर रोहित की स्कूटी मिल गई। मंगलवार सुबह वहां सघन अभियान चला। इसी बीच तकरीबन पांच सौ मीटर गहरी खाई में रोहित का शव मिल गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और बमुश्किल शव खाई से बाहर निकाला। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करने के बाद डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पसलियां टूट चुकी थीं, काफी चोटें भी आई हैं। शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान हैं। संभवत: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत हुई है। रोहित दो भाइयों में बड़ा था। बीटेक करने के बाद रोहित की गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी भी लग गई थी। नियुक्ति लेने के बाद वह छुट्टी लेकर घर आया था। इधर, जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने इस मामले में कहीं भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
फोटो: 26 आरकेेटी 02पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें