फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया मुरादाबाद, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 04:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को बहलाकर अपने साथ मुरादाबाद ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को बहलाकर अपने साथ मुरादाबाद ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीते नौ दिसंबर को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय भतीजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को किशोरी डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी आकाश कुमार के पास थाना कटघर, प्रभात मार्केट, मुरादाबाद, यूपी में मिली।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी बहलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें