गांधी पार्क अल्मोड़ा में डीडीए के खिलाफ धरना देते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण(डीडीए) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग धरने पर बैठे। उन्होंने डीडीए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता को ठगने का कार्य कर रही है। जनविरोधी प्राधिकरण को लागू किए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है। जनता लगातार डीडीए का विरोध कर रही है पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि डीडीए के कड़े नियमों के चलते लोग अपनी ही भूमि में भवन निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। उन्हें डीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भवन के जो मानचित्र स्वीकृत हो भी रहे हैं उनके लिए भारी भरकम शुल्क प्राधिकरण में जमा करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक जिला स्तरीय प्राधिकरण समाप्त नहीं हो जाता आंदोलन चलता रहेगा। संचालन समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने पर उपपा की आनंदी वर्मा, दीपांशु पांडेय, वैभव पांडेय, कमल कोरंगा, राजू गिरी, शरद साह, चंद्रमणि भट्ट, प्रताप सत्याल, पीएस बोरा, अख्तर हुसैन, पूरन मेहरा, चंद्र कात जोशी, हेम तिवारी, केपी जोशी, मदन सिंह बिरौड़िया, भारतरत्न पांडेय आदि ने भाग लिया।