फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं करने पर 29 कनेक्शन काटे

Tue, 24 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा विद्युत वितरण खंड ने 29 कनेक्शन काट दिए हैं। नगर समेत हवालबाग और सोमेश्वर क्षेत्र में चले अभियान में विभाग ने 4.50 लाख की वसूली भी की। बिजली विभाग की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


    पिछले दिनों बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने अभियंताओं, सहायक अभियंताओं को बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अल्मोड़ा डिवीजन का टारगेट तीन करोड़ 27 लाख पूरा नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद हरकत में आए बिजली विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को नगर समेत हवालबाग ब्लाक और सोमेश्वर क्षेत्र में अभियान चलाया और बिल जमा नहीं करने वाले 29 लोगों के कनेक्शन काट दिए। बिजली विभाग की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि मंगलवार को टीम ने नगर के खत्याड़ी क्षेत्र में चार, पाताल देवी तथा रानीधारा में दो, एनटीडी में तीन, नरसिंह बाड़ी, बाड़ी बगीचा में सात कनेक्शन काटे हैं। इसके अलावा टीम ने हवालबाग और सोमेश्वर में भी अभियान चलाया तथा 13 कनेक्शन काटे। उन्होंने बताया कि इन बकाएदारों ने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया था और इनकी बिलिंग पांच हजार से ऊपर पहुंच चुकी थी। विभाग ने इस दौरान 4.50 लाख रुपए की वसूली भी की। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही यह भी बताया कि टारगेट पूरा करने के लिए विभिन्न जगहों पर खुले काउंटरों को छुट्टी में भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें