फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार भाजपा नेतृत्व ने पूर्व विधायक शर्मा को मना लिया

Tue, 24 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह को मिठाई खिलाते कैलाश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट भाजपा नेता पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने आखिरकार मना लिया है। श्री शर्मा ने मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से वार्ता हुई। वार्ता में वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से पार्टी फोरम में अपनी असमंजस की स्थिति और शंकाओं को रखा। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वह पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सीट पर श्री चौहान भारी बहुमत से विजयी होंगे।

मालूम हो कि अल्मोड़ा सीट से श्री शर्मा भी प्रबल दावेदार थे। पार्टी से  टिकट न मिलने के बाद श्री शर्मा असंतुष्ट थे। पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी उनसे वार्ता की थी। भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान भी श्री शर्मा से वार्ता करने पहुंचे थे। इसके बाद राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने श्री शर्मा को वार्ता के लिए देहरादून आमंत्रित किया था। श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी असमंजस की स्थिति और शंकाएं पार्टी फोरम में रखी। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी बनने की उनकी भी इच्छा थी। उनकी राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से वार्ता हुई और दोनों नेताओं के सम्मुख उन्होंने अपनी स्थिति रखी। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें पार्टी के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह और पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान को पूरे उत्साह और जोश के साथ जिताने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यदि उनसे कोई गलती हुई है तो वह क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा उनके छोटे भाई हैं और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता से वह चुनाव जीतेंगे। इस मौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, अरविंद बिष्ट समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें