फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में खड़ी जिला अस्पताल की एकमात्र एंबुलेंस

विज्ञापन
एम्बुलेंस - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए तैनात की गई एंबुलेंस इन दिनों मेडिकल कॉलेज में खड़ी है। इससे जिला अस्पताल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में एकमात्र एंबुलेंस है जो गंभीर मरीजों को ले जाने के लिए उपयोग में लाई जाती है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बेस अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने के बाद बेस अस्पताल की ओर से जिला अस्पताल से यह एंबुलेंस कुछ समय के लिए मांगी गई थी। इसके बाद बेस अस्पताल मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित हो गया, लेकिन बेस अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल को यह एंबुलेंस वापस नहीं की।
इसकी वजह से अब जिला अस्पताल प्रबंधन को अपनी ही एंबुलेंस और चालक वापस लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिला अस्पताल की एंबुलेंस बेस अस्पताल को दी गई थी, लेकिन वह अभी तक लौटाई नहीं है। बेस अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के अधीन है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एंबुलेंस वापस भिजवाने के लिए कहा गया है।
- डॉ. कुसुमलता, पीएमएस, अल्मोड़ा।
मेडिकल कॉलेज के लिए नई एंबुलेंस के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यहां पर एंबुलेंस आने के बाद जिला अस्पताल से ली गई एंबुलेंस को वापस कर दिया जाएगा। अभी कोरोना काल चल रहा है ऐसे में एंबुलेंस का यहां पर तैनात रहनी चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें