फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की भरी हुंकार

विज्ञापन
उपनल कर्मचारियों की बैठक में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रेरणा सदन अल्मोड़ा में रविवार को उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में संगठन का गठन किया गया। नंदन गिरी संयोजक के अध्यक्ष और ललित मोहन को सह संयोजक मनोनीत किए गए। इस मौके पर संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं आगामी छह और सात सितंबर को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला संयोजक नंदन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर सह संयोजक ने सरकार की ओर से कैबिनेट में उपनल का उप समिति की रिपोर्ट नहीं आने से नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन देने कि बात कहते हुए सरकार से हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग की। जबकि छह और सात सितंबर को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के लिए रणनीति तय की । इस मौके पर विद्युत से अध्यक्ष अरविंद पांडेय, रानीखेत जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा, प्रदेश सगठन मंत्री हितेश वर्मा, जिला मंत्री शेखर भट्ट, महिला उपाध्यक्ष चंद्र चौहान, जिला मीडिया प्रभारी कुंदन कनवाल, जिला उप मंत्री विक्की मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ गोस्वामी, द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष चंद प्रकाश कुमार, नरेंद्र राणा, राजू भोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें