एनसीसी कैडेट छात्राओं को रैंक वितरित करते वरिष्ठ प्राध्यापक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24यूके बटालियन एनसीसी छात्रा इकाई को रैंक बांटी गई। लेफ्टिनेंट डॉ. रूपा आर्या के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद ने कैडेटों को रैंक बांटी। उन्होंने एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया और राष्ट्र के प्रति स्वयं को समर्पित करने का भी आह्वान किया।
छात्राओं ने इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर रश्मि रावत, अंडर ऑफिसर साक्षी रावत, सुषमा मेहरा आदि को प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद ने रैंक बांटी। कहा कि इससे कैडेटों का उत्साह बढ़ता है और राष्ट्र निर्माण के प्रति कुछ कर गुजरने का साहस भी बढ़ता है। कार्यक्रम में डॉ. माया शुक्ल, डॉ. अंजलि दुर्गापाल, डॉ. करुणा शाह, डॉ. सुनीता गड़कोटी, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. हेमलता भट्ट, डॉ. रेखा सिलोरी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. दीपा पांडे, डॉ. निशा परवीन, डॉ. कमला देवी, डॉ. संतोष कुमार आदि रहे।