फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में आयोजित होगा नमामी गंगे पखवाड़े पर होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
एसएसजे विवि में आयोजित कार्यक्रम की बैठक लेते कुलपति प्रो. एनएस भंडारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम होगा। कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने बैठक लेकर भावी कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

कुलपति भंडारी ने कहा कि संपूर्ण भारत में स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संवर्धन के लिए स्वच्छता पखवाड़ा 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
कहा कि एसएसजे परिसर में 15 मार्च को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। 15 से 17 मार्च तक चित्रकला प्रतियोगिता, 19 से 20 मार्च को गणित विभाग के सभागार में नदियों एवं उनकी सहायक जलधाराओं के संवर्धन के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 मार्च को कोसी नदी के पास स्वच्छता कार्यक्रम होगा। 23 मार्च को चौघानपाटा में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन होगा। 24 मार्च को ‘गंगा व उसकी समस्त सहायक नदियां: रणनीति‘ विषय पर सेमिनार आयोजित की जाएगी। 26 मार्च को परिसर से चौघानपाटा तक हस्ताक्षर अभियान होगा।
31 मार्च को रन फॉर गंगा के तहत चौघानपाटा से दौड़ प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के लिए डॉ. नवीन भट्ट को नोडल अधिकारी बनाया है। कहा कि कोसी और रिस्पना नदी की भांति पुनर्जनन करने और संवर्धन के के लिए भी पहल होगी।
बैठक में परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी, कुलसचिव, डॉ. बिपिन जोशी, विश्वविद्यालय की संयोजक डॉ. ममता असवाल, प्रो. सोनू द्विवेदी, लियाकत अली खान, डॉ. ललित चंद्र जोशी, विपिन जोशी, देवेन्द्र पोखरिया, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें