फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच उठे महाबलि हनुमान राम धुन गा-गा कर

Fri, 22 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पाठ करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हनुमान जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए। थाना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के अलावा नंदा देवी के त्रिपुरासुंदरी संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तनों के साथ ही रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। सायं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। 

नंदादेवी बाजार स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा करने लोग पहुंचने लगे थे। मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। तबले की थाप और हारमोनियम की धुन पर भक्तों ने नाच उठे महाबलि हनुमान राम धुन गा-गा कर..., तारा है सारा जमाना प्रभु हमको भी तारो... आदि भजन गाए। इससे पूर्व हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग वाण का पाठ किया गया। इस मौके पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायं के समय हनुमानजी की आरती हुई।

इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके अनिल सनवाल, सुमन सनवाल, निर्मला त्रिवेदी, कला जोशी, निर्मला उप्रेती, पुष्पा पंत, चंपा सनवाल, गीता त्रिवेदी, हेमा पंत, दया उपाध्याय, दिव्यांशु जोशी, डा. जेसी दुर्गापाल, नवीन पंत, गगन पांडे, केसी डंगवाल, प्रकाश साह, हेम पांडे समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हनुमान जयंती पर थाना बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए और प्रसाद वितरण किया गया।  उत्तरांचल एकेडमी दुगालखोला में भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें