आर्मी स्कूल अल्मोड़ा में स्पिक मैके की ओर से हुए कार्यक्रम में नृत्यांगना गौरी दिवाकर ने कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।
गोरखा हॉल में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर ने सरस्वती वंदना और शिव वंदना पेश की।
इसके बाद तीन ताल, थाट, आमद, जुंगलबंदी तबला और डांस, वंदेमातरम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों द्वारा कथक को लेकर पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए। हारमोनियम पर इंदु प्रकाश और तलबे पर मोहित दरमानी ने संगत दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने स्पिक मौके संस्था के कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से संगीत को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अंत में शिक्षिका गीतांजलि ने सभी का आभार जताया। संचालन शिक्षिका हामिद प्रवीन ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे।