फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर करबला के पास फेंका था शव, हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते दिनों करबला के समीप मिले शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गाली गलौज करने पर आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया है।
पांच अगस्त को दोपहर करीब एक बजे बेस तिराहे के पास एक शव बरामद हुआ था। अगले दिन मृतक की शिनाख्त सैनार गांव निवासी हर सिंह कनवाल पुत्र मोहन सिंह कनवाल के रूप में हुई थी।
मामले में मृतक के भाई लछम सिंह की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने कोतवाल अरुण कुमार और एसओजी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि विवेचना और सर्विलांस के आधार पर ग्राम देवली, लोधिया निवासी विनोद लटवाल (24) पुत्र पान सिंह लटवाल को गिरफ्तार किया गया है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हर सिंह नशे में गाली गलौज कर रहा था।
समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो रात करीब 10 बजे होली एंजिल स्कूल रोड के पास उसने कपड़े से गला घोंटकर हर सिंह की हत्या कर दी और शव को कार की डिकी में डालकर बेस तिराहे के पास फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और कार बरामद कर लिए हैं। टीम में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, कांस्टेबल खुशाल राम, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, राजेश भट्ट, कमल गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें