अल्मोड़ा। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को 134वीं जयंती पर याद किया गया। सर्वजन हरि प्रसाद टम्टा हितकारिणी सभा की ओर से चौघानपाटा स्थित ले. कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में हुए कार्यक्रम में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जल्द ही हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा।
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि धर्मशाला निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला के निर्माण के लिए पालिका बोर्ड ने 50 लाख रुपये की स्वीकृत किए हैं। जल्द ही धर्मशाला का निर्माण कर लिया जाएगा। सभा के संरक्षक दयाशंकर टम्टा ने हरि प्रसाद टम्टा के जीवन पर प्रकाश डाला।
सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अब तक टम्टा धर्मशाला का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई और जल्द धर्मशाला निर्माण की मांग उठाई। वक्ताओं में त्रिलोचन जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, कैलाश गुरुरानी, एमसी आर्या, महेश प्रसाद टम्टा, महेश लाल, तुला राम टम्टा आदि शामिल रहे। संचालन सभा के सचिव सचिन कुमार टम्टा ने किया।
इस अवसर पर भारत पांडे, सभासद हेम तिवारी, दीपा साह, आशा रावत, विजय वर्मा, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, दर्शन रावत, प्रमोद कुमार, दीपेश टम्टा, सावन टम्टा, दिवाकर टम्टा, दीपांकर टम्टा, सुदर्शन टम्टा, संतोष टम्टा, सुमित टम्टा, सूरज टम्टा, विनय किरौला, पूर्व सभासद हेम तिवारी, भैरव गोस्वामी, राहुल टम्टा, संजय कांडपाल, महेश चंद्र, लल्लू लाल आदि मौजूद रहे।