ड्रीम प्रोडक्शन हाउस द्वारा गाजियाबाद में आयोजित मिस्टर एवं मिस इंडिया-2017 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खत्याड़ी बेस निवासी छात्र दिवाकर बिष्ट फाइनल राउंड तक पहुंचे और उन्होंने टॉप बीस प्रतिभागियों में स्थान बनाया। माडलिंग के मंच पर वह अल्मोड़ा शहर की छाप छोड़ने में सफल रहे।
खत्याड़ी बेस निवासी दिवाकर बिष्ट एसएसजे परिसर में बीएफए चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। 29 जनवरी को वह इलाहाबाद में हुए सेमीफाइनल राउंड में 18 प्रतिभागियों में शामिल रहे। इसके बाद ड्रीम प्रोडक्शन हाउस की ओर से गाजियाबाद में 26 फरवरी को हुए फाइनल राउंड में उन्होंने स्थान बनाया और टॉप 20 प्रतिभागियों में शामिल रहे। वह मिस्टर इंडिया नहीं बन सके। दिवाकर बिष्ट की उपलब्धि पर नगरवासियों ने प्रसन्नता जताई है।