फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी : पार्किंग स्थल बन रहा एलआरसाह रोड

Thu, 02 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में दोपहिया और चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थलों का काफी अभाव है। जिससे लोग अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। एनटीडी की ओर जाने वाली एलआर साह रोड इन दिनों दोपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल बन रही है। संकरी हो चुकी इस रोड में वन वे व्यवस्था लागू है, लेकिन इसके बाद भी चौपहिया वाहनों को गुजरने में दिक्कतें आ रही है। जगह-जगह खड़े ये दुपहिया वाहन पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। 
विज्ञापन


 नगर में पार्किंग की बेहद कमी है। वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या शहर की सड़कों को घेर रही है जिससे पैदल चलने वाले आम राहगीरों को तो मुश्किलें आ ही रही हैं, बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सड़कों के किनारे वाहनों की कतारों के कारण आगे निकलने का मार्ग नहीं मिल पाता है। नगर की मुख्य सड़क एलआर साह रोड का भी यही हाल है। पार्किंग नहीं होने से बाजार और एनटीडी की ओर जाने वाली एलआर साह रोड अब दोपहिया वाहनों की पार्किंग स्थली बन गई है। कई बार सड़क के दोनों साइड आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण इस मार्ग में चौपहिया वाहन आगे नहीं जा पाते हैं। लोगों का मानना है कि पालिका को नगर में पार्किंग स्थलों का निर्माण कराना चाहिए ताकि लोग अपने वाहनों को पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें