फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत: बहन की आंखों के सामने तोड़ा गीता ने दम, पति कर रहा था घर लौटने का इंतजार; ऐसे हुआ हादसा

Thu, 27 Jun 2024 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई।चार दिन पहले गीता अपने बेटे को लेकर मायके पहुंची थी। इससे सभी खुश थे, लेकिन एक झटके में तीन परिवारों की खुशियां दुख में बदल गईं।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पूर्व दन्यां के बलसूना निवासी गीता अपने बेटे को लेकर मायके गौलीमहर पहुंची थी। मायके पहुंची बड़ी बहन, माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ हंसी-खुशी से समय बीत रहा था। किसी को यह मालूम नहीं था कि हंसी के ये पल एक झटके में मातम में बदलने वाले हैं। बेटे और बड़ी बहन के साथ खरीदारी कर मायके लौट रही गीता और उसके बेटे पर घर से सिर्फ 500 मीटर पहले ही मौत झपट पड़ी। एक झटके में तीन परिवारों की खुशियां दुख में बदल गईं।

मंगलवार को गीता अपने बेटे को लेकर बड़ी बहन के साथ लमगड़ा बाजार खरीदारी के लिए पहुंची। पूरे दिन दोनों ने जमकर खरीदारी की और मासूम को उनकी मनमाफिक खिलौने और अन्य सामान दिलाया। देर शाम तीनों खरीदारी के बाद घर लौटे। उन्हें यह मालूम नहीं था कि रास्ते में दोनों बहनों का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। तीनों गौलीमहर गांव पहुंच गए थे और सिर्फ 500 मीटर आगे उन्हें पिकअप से उतरना था। इसी बीच गीता और उसके बेटे पर मौत झपट पड़ी। छोटी बहन ने बड़ी बहन की आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया और उसके तड़पते बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान भी नहीं बच सकी। घटना के बाद बड़ी बहन कविता के साथ ही मां हीरा बदहवास हैं। पिता गोविंद की आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Leopard Attack: सात साल के शिवा को खा गया तेंदुआ, रात को दादी के सामने उठा ले गया आदमखोर; इस हालत में मिला शव

बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहा था पिता, मिली मौत की खबर
चार दिन पूर्व बमस्यू निवासी आन सिंह ने हंसी-खुशी अपनी पत्नी गीता और मासूम बेटे को अपनी ससुराल के लिए रवाना किया। बेटा पिता से जल्द घर लौटने का वादा कर नानी के घर रवाना हुआ। पिता मासूम बेटे और पत्नी के घर लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे उनकी मौत की सूचना मिली। पत्नी और बेटे की मौत से आन सिंह टूट चुके हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पत्नी और मासूम बेटा उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं।

अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

पत्नी और बेटे की मौत की सूचना पर आन सिंह लमगड़ा पहुंचे। दोनों के शवों को लमगड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। पत्नी और मासूम बेटे का शव देखते ही उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। आननफानन उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनका बीपी लो हो गया था। पल्स रेट काफी गिर गई थीं। उपचार के बाद अब हालत में सुधार है।

चालक भी मृतका का रिश्ते में जीजा
थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि पिकअप चालक गोविंद सिंह धौनी निवासी ध्यूली धौनी रिश्ते में मृतका का जीजा है। वह भी गौलीमहर जा रहा था तो तीनों उसकी पिकअप में सवार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें