फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा बाजार पहुंची मॉनीटर लिजर्ड

विज्ञापन
रैमजे प्रांगण में घूम रही मानीटर लिजर्ड। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छिपकली की बड़ी प्रजाति मॉनीटर लिजर्ड शनिवार दिन में अचानक कहीं से भटकते हुए अल्मोड़ा बाजार पहुंच गई। करीब पांच फुट लंबी मॉनीटर लिजर्ड देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। मॉनीटर लिजर्ड पहले रैमजे परिसर में घूमते मिली इसी दौरान वह बाजार में एक व्यापारी की दुकान में जा घुसी। काफी जद्दोजहद के बाद व्यापारियों ने उसे कैद किया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शनिवार दिन में कहीं से भटकते हुए एक मॉनीटर लिजर्ड बाजार में स्थित रैमजे स्कूल प्रांगण में पहुंच गई। बड़ी आकार की छिपकली देखते ही स्कूल के बच्चों में हल्ला शुरू हो गया। बच्चों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच मॉनीटर लिजर्ड भीड़ देखकर बाजार की तरफ निकल गई और एक दुकान में जा घुसी। यह देख व्यापारी के होश फाख्ता हो गए। इसी बीच आसपास के व्यापारी भी वहां पहुंच गए और काफी भीड़ जमा हो गई।
व्यापारी ने वन विभाग को सूचना देकर छिपकली को दुकान से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ देख घबराई मॉनीटर लिजर्ड दुकान के अंदर ही इधर-उधर छिपने का प्रयास करने लगी। इस बीच कुछ युवा व्यापारी वहां पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मॉनीटर लिजर्ड को कैद कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और उन्होंने बड़ी छिपकली को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि मॉनीटर लिजर्ड उत्तराखंड में कई स्थानों में पाई जाती है। दुलर्भ प्रजाति में आने वाली इस छिपकली को मारने पर प्रतिबंध है। जिसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मॉनीटर लिजर्ड को रेसक्यू सेंटर में रखा गया है। बाद में इसे दूरस्थ छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें