फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे सीएम : अजय

Tue, 17 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष विधायकअजय भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत उनकी हत्या कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं, इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं को आधार बनाया है। कहा कि शांतिपूर्ण धरने में जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ता नकाब पहनकर आए, यह इसी ओर इशारा कर रहा है। पूर्व में भी मुख्यमंत्री दो बार इस तरह का षड्यंत्र रच चुके हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय परिसर में मीडिया से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में माफिया फिर हावी हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुलेआम दबंगई की छूट दे दी गई है। प्रदेश में चारों तरफ लूट खसोट का माहौल बन गया है। स्टिंग ऑपरेशन में जान फंसती देख मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच खारिज करा दी है। इससे साफ जाहिर है कि सीएम डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। किसी भी दल के पूर्व घोषित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में नकाब पहनकर आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अराजकता का प्रदर्शन किया उससे यही जाहिर होता है। प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल बढ़ता जा रहा है। खनन मामले में पांच साल तक छूट दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें