फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड में मयंक, स्पेलिंग में दीक्षा, राहुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
बग्वालीपोखर में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संकुल संसाधन केंद्र बग्वालीपोखर में स्पेलिंग जीनियस, मैथ्स विजर्ड और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। मैथ्स विजर्ड में ईड़ासेरा के मयंक पहले, ढूंगी के करन दूसरे तथा च्याली के पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। स्पेलिंग जीनियस में ईड़ासेरा की दीक्षा और राहुल पहले, दूसरे तथा बासुलीसेरा के अनुज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राइंका कॉलेज बग्वालीपोखर की टीम विजेता और जूनियर हाईस्कूल डोटलगांव की टीम उप विजेता रही। शिक्षिका गीता नेगी और दया नेगी ने बच्चों को प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर ने किया। निर्णायक की भूमिका में आकाश बुड़कोटी, प्रीति, सोनिया, रेखा नेगी, कल्पना, बबीता, ममता, सुचिता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें