फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा में घर से काम पर निकले युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र में सुबह घर से काम पर निकले एक युवक का शव दूसरे दिन मंदिर के पास मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों के संदेह के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

लमगड़ा थाना क्षेत्र के स्यूनानी गांव निवासी जीवन सिंह बोरा (28) पुत्र गोधन सिंह शहर फाटक स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करते थे। एक मई की सुबह जीवन काम के लिए घर से निकला लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। जीवन की कार गांव में ही एक जगह पर खड़ी मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जीवन का कोई सुराग न मिलने पर जीवन के परिजनों ने लमगड़ा थाना पुलिस को जीवन के लापता होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी जीवन की खोजबीन में लग गई। दो मई को क्षेत्र के ग्राम प्रहरी बिशन ने पुलिस को फोन पर ऐड़ी देवी मंदिर के पास जीवन का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर लमगड़ा थाना प्रभारी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर जीवन की जेब से 260 रुपये नकद, एक चेक और कार की चाबी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे चोट थी। शरीर में अन्य स्थान पर कोई चोट नहीं है। मृतक के पिता ने जीवन के साथ ही काम करने वाले क्षेत्र के एक युवक ललित जोशी पर जीवन की हत्या करने का संदेह जताकर तहरीर सौंपी है। ललित के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें