फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी से लाखों उड़ाने वाला पांचवां आरोपी भी पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर ठग का आरोपी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नकली आधार कार्ड के आधार कार्ड पर सिम लेकर एक एप के जरिये 11.18 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

द्वाराहाट के छानागोलू क्षेत्र के च्याली निवासी रमेश चंद्र ने अपने एसबीआई स्थित खाते से 11.18 लाख रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत 16 फरवरी को पुलिस से की थी। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच रानीखेत कोतवाल को सौंपी। सीओ ओशिन जोशी ने ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया और दबिश दी। साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी 138 मंडी किशनदास सराय संभल यूपी निवासी मो. आसिफ को मधुबन होटल संभल से गिरफ्तार किया गया।
ऐसे की ठगी
पुलिस के अनुसार मो. आसिफ ने रमेश चंद्र के आधार कार्ड में कूटरचना से अपना फोटो लगाया। इसके बाद उसके आधार कार्ड से वोडाफोन कंपनी का सिम लेकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर योनो एप डाउनलोड किया। बाद में धोखाधड़ी से रमेश चंद्र के खाते से 11.18 लाख रुपये पार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें