अल्मोड़ा। किराया नहीं बढ़ाने से नाराज भवन स्वामी के कनारीछीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-ए में ताला जड़ने के बाद दिक्कतें बढ़ने लगी है। मजबूरी में अब एएनएम उप केंद्र में मरीजों को देखा जा रहा है।
किराया नहीं बढ़ने से नाराज भवन स्वामी बहादुर सिंह ने कनारीछीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-ए में ताला जड़ दिया था। अस्पताल को अस्थायी तौर पर एएनएम उप केंद्र में स्थानांतरित कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वर्ष 1980 से कनारीछीना में प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र टाइप-ए किराये के भवन में संचालित हो रहा है। शुरूआत से ही अस्पताल 150 रुपये किराये में संचालित होते आ रा है। भवन स्वामी बहादुर सिंह कहा कि कहना है कि वह विभाग से लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा है। उन्हें सर्किल रेट के अनुसार किराया नहीं दिया जा रहा है। नाराज होकर सोमवार को उन्होंने अस्पताल में अपना ताला लगा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वार्ता के लिए अल्मोड़ा बुलाया। सीएमओ के नहीं मिलने पर अन्य अधिकारियों ने उनसे अस्पताल का ताला खोलने को कहा लेकिन वह किराये बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। इधर ग्रामीणों ने अस्पताल शीघ्र संचालित करने की मांग की। अस्पताल में जड़ा ताला नहीं खुलने पर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
-
भवन स्वामी से वार्ता कर मामले का समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उप केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित की जा रही है।
-डा. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।