अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला में उल्लू का रेस्क्यू करते वनकर्मी। संवाद
अल्मोड़ा। कर्नाटक खोला में एक व्यक्ति के घर में फंसे उल्लू को स्थानीय लोगों ने वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। निवर्तमान सभासद अमित साह ने बताया कि दो दिनों से खिड़की के शीशे में उल्लू फंस गया था। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उल्लू को बाहर निकाला गया। वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया ने बताया की उल्लू को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। टीम में मनीष सुप्याल, दिनेश रावत शामिल रहे। संवाद