अल्मोड़ा। सड़क किनारे खड़े एक वाहन से पुलिस ने शराब की चार पेटियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांडेखोला स्थित एकांत रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में शराब रखी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से शराब की चार पेटियां बरामद हुई। धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर कार स्वामी विक्रम गैड़ा निवासी ग्राम चौना थाना दन्या को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पांच लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
कांडा/बागेश्वर। कांडा पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया गया है।
थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि मोहन राम (55) निवासी बंगचुड़ी, कांडा को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्तमान में बिगुल में रहता है। संवाद