फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला बाजार में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कुत्तों का दौड़ाता तेदुआ

विज्ञापन
चिलियानौला में सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला सहित आस पास के गांवों में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की रात मुख्य बाजार की तेंदुआ सड़क पर बेखौफ घूमता हुआ दिखा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह कुत्तों को दौड़ाता हुआ नजर आया। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह चिलियानौला और सौखोला क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। बिरला स्कूल के पास बुधवार की सुबह तेंदुए ने गाय को निवाला बना लिया था। इसके अलावा हैड़ाखान के पास तेंदुए ने बड़ी झाड़ियों को अड्डा बनाया है। यहां गत दिनों कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रहे नेपाली बच्चे तेंदुए की गिरफ्त में आने से बाल बाल बच गए। मुख्य बाजार में तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कुत्तों के पीछे भागता नजर आ रहा है। तेंदुए के आतंक से परेशान स्थानीय लोगों ने तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा ने कहा कि सौंखोला में पिंजरा लगाने की कार्यवाही चल रही है। चिलियानौला में आतंक को देखते हुए तीन दिन के भीतर पिंजरा लगाया जाएगा।
-चिलियानौला क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक मचा हुआ है। रात में तेंदुए बीच सड़क में बेखौफ घूम रहा है। वन विभाग को तत्काल इस संबंध में सार्थक कार्रवाई कर यहां भी पिंजरा लगाना चाहिए। रात्रि में लोग आते जाते रहते हैं। -रोहित शर्मा, व्यावसायी चिलियानौला।
विज्ञापन

-झलोड़ी, सौंखोला सहित आसपास के गांवों में तेंदुए ने कई मवेशियों का निवाला बना लिया है। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। हालांकि वन विभाग ने वहां निरीक्षण कर पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू की हुई है। शीघ्र तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो नुकसान हो सकता है।-नीरज तिवारी, बीडीसी सदस्य झलोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें