फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर कैडेट एंड इंटरनेशनल फेंसिंग चैपिंयनशिप खेलेंगी जागेश्वर की कुसुम

विज्ञापन
जूनियर कैडेट एंड इंटरनेशनल फेसिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई कुसुम उपाध्याय - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मूल रूप से अल्मोड़ा के जागेश्वर धौलादेवी निवासी कुसुम उपाध्याय का चयन जूनियर कैडेट एंड इंटरनेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कुसुम 25 फरवरी को चंडीगढ़ से ताशकंद रवाना होंगी। वर्तमान में कुसुम अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। गर्वमेंट स्कूल-10 की ट्रेनी कुसुम की राष्ट्रीय स्तर पर चार रैंक है।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक के ग्रामसभा नैनोली के पचेल की मूल निवासी कुसुम चंडीगढ़ में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। उनके पिता खष्टी बल्लभ उपाध्याय एक कुक और दादा मनोरथ उपाध्याय समाज सेवी हैं। इससे पहले भी वे इंटर स्कूल, इंटर कॉलेज, जूनियर नेशनल और जूनियर इंटरनेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में कई मेडल अपने नाम कर चुकी है। कुसुम ने बताया कि उनकी बहन नेहा भी फेंसिंग खेलती थीं। संसाधन के अभाव में वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं। बहन से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने भी खेल शुरू किया और आज अपने परिवार और कोच चरणजीत कौर के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उनका प्रयास है कि वह इस चैंपियनशिप को जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं के लिए उनका संदेश है कि बेहतर प्रयास से ही खेल में नाम कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें