फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी बैराज में जमा मलबा बहकर साफ

Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कोसी बैराज अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बुधवार दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद कोसी नदी में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही बैराज के आसपास जमा हुई गाद और मलबा आदि को बहाने में कामयाबी मिल गई। इसके लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, अल्मोड़ा के एसडीएम सहित तमाम अधिकारी बैराज में जमे रहे। बारिश आने के बाद रुड़की से आए इंजीनियरों ने बैराज के दो गेट खोल दिए और पानी के तेज बहाव के साथ ऊपर की तरफ जमा मलबा दोनों गेटों से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पांच दिन पहले कोसी कस्बे से ऊपर की तरफ हुई तेज बारिश से बैराज के बड़े हिस्से में पानी की जगह काफी मलबा,  झाड़ियां और गाद आदि जमा हो गया था। उससे बैराज की उपयोगिता को लेकर सवाल उठने लगे थे। बैराज के इर्द-गिर्द जमा इस गाद आदि के सड़ने पर नदी का पानी भी दूषित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने रुड़की से इंजीनियरों की टीम को अल्मोड़ा बुलाया है।

इधर बुधवार को बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैराज के निकट जमा गाद और अन्य तरह के मलबे को बहाने की योजना तैयार कर ली थी। अल्मोड़ा के एसडीएम एसडीएम विवेक राय के अलावा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डीसी सिंह, अधीक्षण अभियंता पीसी मेलकानी, अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल आदि सुबह ही बैराज स्थल पर पहुंच गए थे। दोपहर में बारिश शुरू होने पर रुड़की से आए इंजीनियरों ने बैराज के दो गेट खोल दिए।
विज्ञापन


बारिश बढ़ने पर कुछ देर बाद नदी का बहाव तेज हो गया और धीरे-धीरे बैराज के निकट जमा मलबा आदि दोनों गेटों से बाहर निकलने लगा। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि आईटीबीपी के पंप हाउस के आसपास जमा सारा मलबा बह गया है और अब नदी पूरी तरह साफ हो चुकी है। इससे पहले सीडीओ प्रकाश चंद्र ने भी बैराज में चल रहे सुधार कार्यों को देखा। 

अल्मोड़ा। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद कोसी नदी में बहाव बढ़ने से पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया कच्चा बंधा भी बह गया। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि पानी एकत्र करने के लिए वहां दोबारा कच्चा बंधा तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें