फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई रेखा ने : टम्टा

Tue, 10 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सांसद और भाजपा नेता अजय टम्टा ने सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रेखा आर्या ने निवर्तमान सीएम हरीश रावत और उनकी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट खसोट के खिलाफ आवाज उठाई है और भाजपा के आह्वान पर सरकार के खिलाफ मतदान किया। 
विज्ञापन


पूर्व में सोमेश्वर से विधायक रह चुके सांसद टम्टा ने कहा कि हाल में जारी हुए दो स्टिंग ऑपरेशनों से निवर्तमान सीएम श्री रावत का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। निवर्तमान सीएम ने खनन और शराब माफिया से करोड़ों रुपये लेकर विधायकों की खरीद फरोख्त में लगाया है।

आम जनता यह सब अपने आंखों से देख चुकी है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने श्री रावत के कारनामों का खुलकर विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ मतदान किया। रेखा आर्या का यह कदम स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और निवर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यों से आज पूरे देश में उत्तराखंड की बदनामी हो रही है। उत्तराखंड की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी और भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें