फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के थाना बाजार में किंग कोबरा निकलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
थानाबाजार में एक मकान की गैलरी में घुसा किंग कोबरा सांप। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थाना बाजार में करीब छह फुट लंबा किंग कोबरा निकल आने से हड़कंप मच गया। शाम करीब 3.30 बजे किसी व्यक्ति ने थाना बाजार के पास से एसएसपी ऑफिस की तरफ जाने वाली तंग गली में सांप को रेंगते देखा। लोगों ने इसकी खबर वन कर्मियों को दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वन बीट अधिकारी भुवन लाल टम्टा और विक्की उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ लिया और इसे एक थैले में डालकर जंगल छोड़ दिया गया। भुवन लाल टम्टा ने बताया कि किंग कोबरा छह फुट लंबा था। लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी इलाके में यह दिखाई दिया था। उस दिन भी वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची पर तब सांप गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें