फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बढ़ रहे किडनी के मरीज, डायलिसिस के इंतजाम सीमित

Fri, 29 Mar 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लोग किडनी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है लेकिन डायलिसिस उपकरणों के अभाव में रोजाना मात्र छह लोगों की डायलिसिस हो पा रही है। वर्तमान में 18 मरीजों को ही डायलिसिस हो रही है, जबकि प्रतीक्षा सूची के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जब किडनी के मरीजों की बीमारी बढ़ जाती है और किडनी काम करना बंद कर देती है तब मरीज को डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ती है। डायलिसिस के माध्यम से मरीज के शरीर में रक्त को फिल्टर किया जाता है। जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन के माध्यम से डायलिसिस की सुविधा तो उपलब्ध है लेकिन मात्र तीन बेड ही उपलब्ध हैं। इसके चलते अधिकतर मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। संवाद


Iदो साल में मात्र 45 मरीजों को मिली सुविधाI
Iबागेश्वर। जिले में किडनी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च में केंद्र में 18 लोगों का डायलिसिस किया जाना इसका उदाहरण है। जबकि पिछले दो सालों में केवल 45 मरीजों को ही डायलिसिस की सुविधा मिल सकी है। प्रतीक्षा सूची के मरीजों को जोड़कर देखें तो जिले में किडनी रोगियों की वास्तविक स्थिति कहीं अधिक है।I
विज्ञापन

कारण-
-जिला अस्पताल में कार्यरत डायलिसिस तकनीशियन दिया मंडल ने बताया की बहुत से लोग दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करते हैं, इससे भी यह बीमारी बढ़ती है। दर्द निवारक दवाइयां किडनी में जमा होती रहती हैं। सिगरेट, बीड़ी पीने और मोटापे से भी किडनी की बीमारी होने का खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर का नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है।
बचाव-
अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, अधिक से अधिक पानी पीएं, रोजाना व्यायाम करें, 35 से अधिक उम्र के लोग नियमित बीपी और शुगर की जांच कराएं, खाने में ज्यादा नमक और ज्यादा मीठा ना खाएं, चिकित्सक की सुझाई दवाइयों का ही सेवन करें।

Iकिसी का शुगर ज्यादा है और बीपी भी बढ़ रहा है तो इससे किडनी के खराब होने का खतरा बना रहता है। बीपी, शुगर वाले मरीजों को साल में दो बार स्क्रीनिंग करवानी चाहिए, इससे किडनी को बचाया जा सकता है। - डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा, फिजीशियन, जिला अस्पताल बागेश्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें