भिकियासैंण के पारस महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पारस संस्था की ओर से खेलों के पास नशे से दूर कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत हुए आयोजित पारस उत्सव की प्रतियोगिताओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। कार्यक्रम में कैरम, शतरंज, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता हुई।
सीनियर वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में भतरौंजखान और जूनियर युगल मैच में भिकियासैंण की टीम विजेता रही। शतरंज में कैलाश सिंह, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में अंजलि भारती विजेता रही। संस्था अध्यक्ष कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग युगल में भतरौंजखान के गणेश चंद्र, अतीक अहमद विजेता रहे। कैरम जूनियर वर्ग युगल में भिकियासैंण के कुबेर बिष्ट, रोहित बिष्ट विजेता रहे। शतरंज में कैलाश सिंह विजेता, जितेंद्र पांडे उपविजेता रहे। मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में अंजलि भारती, पूजा, भावना मठपाल क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। गीता पंत, माया लखचौरा, जैनुल निशा निर्णायक रहे। आयोजन में संजय भाकुनी, चित्रा पंत, डॉ. बीडी सती, डॉ. मदन चौधरी, केएस मेहता, बालम सिंह, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, यूडी सत्यवली, राजे सिंह, मोहन सिंह नेगी का योगदान रहा।