रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर निवासी मेधावी छात्रा जयश्री पांडेय का चयन प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना-2022 के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयश्री को पत्र भेजकर छात्रवृत्ति के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जयश्री को राष्ट्रीय रक्षा कोष के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। इस छात्रवृत्ति के तहत प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो से तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
जयश्री वर्तमान में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। मेधावी जयश्री को विवि की ओर से भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उनके पिता भीम पांडेय एसएसबी में वरिष्ठ निरीक्षक हैं जबकि माता प्रभा पांडेय गृहिणी हैं। जयश्री कथक भी करती हैं। जयश्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाल निकेतन और केनोसा कान्वेंट स्कूल से हासिल की। इसके बाद वह आर्मी पब्लिक स्कूल गई। जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।