अल्मोड़ा-चितई-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में लगा जाम
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-चितई-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में चितई के समीप जाम लगने से लोग परेशान रहे। चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे।
शुक्रवार की दोपहर में चितई के समीप अल्मोड़ा-चितई-पिथौरागढ़ मार्ग में जाम लग गया। सड़क में काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग चितई मंदिर में दर्शनों को पहुंचे थे लेकिन वह जाम में फंस गए। जाम लगने के कारण यात्रियों और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। चितई में लोग सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क कर देते हैं। कई बार नो पार्किंग जोन भी लोग वाहन खड़ा कर वहां से अन्यत्र चल देते हैं। इससे मार्ग में आए दिन जाम लगता रहता है। खासकर पर्वों पर अधिक जाम लगता है। आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी परेशानियों से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जाम इतना जबरदस्त लगता है कि मरीजों को ले जा रहा वाहन या एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। जिससे मरीजों की जान भी सांसत में पड़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या की छुटकारा दिलाने की मांग की है।