फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी में श्रीमद देवी भागवत कथा

Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धर्म की जय हो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में श्रीमद देवी भागवत कथा जारी है। कथा वाचन करते हुए व्यास भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि जीवन में सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि माता-पिता का आदर करना और उनकी सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाएं, जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोडना चाहिए। देवी भगवती सबकी मां है।

व्यास ने कहा कि पति-पत्नी को कभी लड़ना नहीं चाहिए, बल्कि मिल जुलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आयोजक गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि कथा के पारायण पर 16 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से भंडारा होगा। तबले पर कमल दुर्गापाल ने संगत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर यजमान गिरीश चंद्र तिवारी, कमला तिवारी, जगदीश तिवारी, मनोज तिवारी, शोबा, मीना, गीता, कमल दुर्गापाल, पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र जोशी, जानकी जोशी, लक्ष्मी दुर्गापाल, मंजू जोशी, केसव जोशी, हेम, लक्ष्मी, प्रीति के अलावा विधायक मनोज तिवारी, हरीश पांडे, दिनेश उपाध्याय, गिरीश बिष्ट, धरम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें