फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि में छात्र पंजीकरण वृद्धि पर जताई गई संस्तुष्टि

विज्ञापन
केवि का निरीक्षण करते चेयरमैन केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय (केवि) में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर व्यापक चर्चा हुई। चेयरमैन और कुमाऊं रेजीमेंटल केंद्र (केआरसी) के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस समियाल ने कई बिंदुओं पर जानकारी दी। विद्यालय में हुए निर्माण कार्य और छात्र पंजीकरण बढ़ाने की सराहना की गई। पठन, पाठन को और बेहतर बनाने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने शैक्षिक वर्ष में विद्यालय की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की। सबसे पहले सीबीएसई की प्रथम सत्र परीक्षा पर चर्चा हुई। विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण की सराहना की गई। छात्र पंजीकरण में हुई बढ़ोतरी को भी सराहा गया। विद्यालय में शैक्षिक और गैर शैक्षिक विषयों पर लगातार हो रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। ऑफलाइन और ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियां बताईं गईं।
कहा कि आपदा के वक्त निर्विवाद गति से शैक्षिक कार्य किए गए। कहा कि मोबाइल के दुष्परिणामों को देखते हुए इसके अत्यधिक प्रयोग को प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। चेयरमैन के सम्मुख विद्यालय विद्यालय भवन के सौंदर्यीकरण, कर्मचारी आवासों के जीर्णोद्धार का मसला भी रखा गया। यहां मेजर मणिकृष्णन, डॉ. विपिन शाह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान के डॉ. गजेंद्र राव, छावनी परिषद के डॉ. पवन तेवाड़ी, नीरज शाह, कविता जोशी, उपप्राचार्य प्रवीण शर्मा, गौरव मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें