फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मॉक ड्रिल से दी अमोनिया गैस रिसाव की जानकारी

विज्ञापन
आंचल दुग्ध उत्पादक संस्थान पाताल देवी में घायल को स्ट्रेचर का प्रशिक्षण देते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आंचल दुग्ध उत्पादक संस्थान पाताल देवी में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने फायर टीम के साथ मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को अमोनिया गैस रिसाव से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने दुग्ध उत्पादक संस्थान के कर्मचारियों को आग लगने आदि जैसी आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीके बताए। इस दौरान प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव का मॉक ड्रिल करते हुए प्रशिक्षण दिया। संस्थान के कर्मचारियों को अमोनिया सूट पहनकर गैस रिसाव को बंद करने, घायल कर्मचारी को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल पंहुचाने का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें