फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट के विनय ने 16 घंटे में पूरी की 160 किमी की मैराथन

विज्ञापन
विनय शाह। स्वयं
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जैसलमेर में आयोजित द हेल रेस में द्वाराहाट के विनय शाह ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 160 किमी की मैराथन 16 घंटे में पूरी कर पूरे देश में बेस्ट टाइमिंग दी।
विज्ञापन

16 और 17 दिसंबर को आयोजित दौड़ में अल्ट्रा मैराथन धावक द्वाराहाट निवासी विनय शाह ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर के 320 धावकों ने प्रतिभाग किया। विनय ने बताया कि वे ग्रीस में अल्ट्रा मैराथन और फ्रांस में 24 घंटे लगातार दौड़े जाने वाली 24 आवर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे दक्षिण अफ्रीका में डरबन से सेंट पीटर्सबर्ग की अल्ट्रा मैराथन का हिस्सा बन चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, मुकुल साह, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, अनिल चौधरी आदि ने ख़ुशी जताई।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें