फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल गेट पर अवैध पार्किंग, अस्पताल कैसे पहुंचे मरीज

विज्ञापन
एंबुलेंस निकालने से पहले लोगों के दुपहिया वाहनों को गेट से हटाते अस्पताल कर्मी।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा गेट को लोगों ने अवैध पार्किंग बना दिया है। मुख्य गेट पर अधिकतर समय खड़े आढ़े-तिरछे दोपहिया वाहनों ने मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन की नाक में दम किया है। स्थिति यह है कि एंबुलेंस और विभागीय वाहन को अस्पताल पहुंचना या गैराज से निकालना हो तो अस्पताल के कर्मचारियों को काफी समय तक वहां खड़े दोपहिया वाहनों को हटाने में पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन

बाजार के बीचों-बीच स्थित जिला अस्पताल अल्मोड़ा का मुख्य गेट मालरोड मोटरमार्ग पर है। नगर में पार्किंग की दिक्कतों के बीच लोग सड़क के दोनों ओर अपने दोपहिया वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के गेट और गैराज के बाहर भी काफी संख्या में लोग दोपहिया वाहन खड़ा कर बाजार या अन्य कार्य से चले जाते हैं। ऐसे में कई बार आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस या विभागीय वाहन अस्पताल पहुंचता है तो मरीजों को गेट से प्रवेश करने की जगह नहीं मिलती। एंबुलेंस को गैराज से निकालने या मरीजों को लाने में दिक्कतें बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें