फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व सांसद डंपी पर लगा भूमि कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बसपा से सांसद रहे अकबर अहमद डंपी पर विकासखंड के सिवाल मटियाली गांव की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची है। इस प्रकरण में डीएम ने जांच बैठा दी है। जांच एसडीएम को सौंपी गई है। राजस्व पुलिस ने घेरबाड़ के लिए लगाए गए पिलर हटा दिए हैं। अब भूमि के सीमांकन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार अकबर अहमद डंपी ने सिवाल मटियाल गांव में 51 नाली भूमि खरीदी है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई लोगों की नाप भूमि पर भी डंपी ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ट्वीट कर जानकारी दी कि डंपी ने जमीन पर अवैध कब्जा किया है। ग्रामीण भी इस मामले का विरोध कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच बैठाई तो रानीखेत राजस्व पुलिस भी हरकत में आ गई। वहां लगाए गए पिलर आदि उखाड़ दिए गए हैं। राजस्व पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों का पक्ष भी सुना जाएगा। अब सीमांकन के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
-ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है। राजस्व पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। फिलहाल पिलर हटा दिए गए हैं। भूमि का सीमांकन करने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। -मनीषा मारकाना, तहसीलदार रानीखेत।
विज्ञापन

-डंपी और ग्रामीणों की निजी भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि में अवैध कब्जा हो रहा है। फिलहाल पिलर उखाड़ दिए हैं। दोनों पक्ष अपनी भूमि की पैमाइश करा सकते हैं- जयवर्धन शर्मा, एसडीएम द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें