ताड़ीखेत से हरिद्वार के लिए कांवड़ियों को रवाना करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत के शिव भक्त ग्वेल मंदिर से कांवड़ लेकर हरिद्वार रवाना हुए। मंदिर परिसर सुबह शिवनारों से गूंज उठा। 12 शिव भक्त कांवड़ियों के दल को स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ रवाना किया।
ग्वेल मंदिर परिसर में एकत्रित कांवड़ियों ने कहा कि वह हर साल गंगा जल लेकर लौटते हैं और क्षेत्र की सुख शांति तथा लोगों के कष्ट दूर इसकी भगवान भोलेनाथ से कामना करते हैं। इस जल से एक मार्च को शिव रात्रि के दिन क्षेत्र के अनेक शिव मंदिरो मे जलाभिषेक किया जाएगा। वहां पर बहादुर रावत, चंदन नेगी, राजू खत्री, सुंदर बिष्ट, उत्तम रावत, नवीन रावत, सूरज बिष्ट, रोहित कालाकोटी, राहुल रावत, गौरव रावत, दीपक रावत आदि थे।
शिवरात्रि पर पारकोट बिंता में होंगे कार्यक्रम
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एक मार्च को प्रस्तावित महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर कैडारो घाटी खेल और सांस्कृतिक विकास समिति के बैनर तले मार्कंटेश्वर (पारकोट) बिंता महादेव मंदिर में तमाम कार्यक्रम होंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इससे पहले जलाभिषेक किया जाएगा। समिति ने सभी से इस महोत्सव को सहयोग करने की अपील की है।