रानीखेत/द्वाराहाट। शिव मंदिर समिति और महिला सत्संग समिति की होली में महिलाओं ने जमकर रंग जमाया। ऐसो अनाड़ी चूनर गयो फाड़ी सहित तमाम होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं।
पंचेश्वर, शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित महिला होली की गणेश वंदना के साथ शुरूआत हुई। मोहनिया जो खेले ऐसी रंगीली फाग, मोपे डारो ना रंग कन्हाई मैं तो लुक-छुप जमुना को जाई... पर महिलाएं जमकर थिरकी। वहीं, स्वांग के जरिए तमाम मु्द्दों पर व्यंग्य भी कसे गए। देर शाम तक चले होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दया पांडे, दीपा पांडे, किरन अग्रवाल, अनीता पांडे, कमला फर्त्याल, मधु भट्ट, मोना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, कमला चौरसिया, जीवंती मेहरा, आशा अग्रवाल, विमला पांडे, अनीता अगवाल आदि महिलाओं ने भाग लिया। द्वाराहाट के चित्रेश्वर में महेश पांडे के आवास पर बैठकी होली में पान, बैरती, गैराड़, ककनर, उलैनी आदि गांवों के होलियार शामिल हुए। ललित त्रिपाठी, महेश उपाध्याय, कैलाश पांडे, विनोद पांडेय, उमेश त्रिपाठी, उमेश पांडे, हरीश पांडे, हरनाथ पांडे, मदन उपाध्याय, मनोज पांडे, ललित प्रसाद पांडे, प्रभाकर बिष्ट, पूरन बिष्ट आदि ने होली गायन किया।