फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों की हाजरी अब फिंगर डिवाइज से होगी

विज्ञापन
Hightech Atendance of manrega Labour
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी अब बायोमैट्रिक से होगी। इसके साथ ही उनकी उपस्थिति का ब्योरा अब मेट रखेंगे। पहले ग्राम प्रधान इस काम को करते थे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत निर्माण कार्य पूर्व में ग्राम प्रधान कराते थे। श्रमिक ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के यहां आवेदन करते थे। केंद्र सरकार ने हाल ही में ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य के लिए मेट तैनात करने के आदेश दिए हैं। मनरेगा के निर्माण कार्य अब मेट की निगरानी में होंगे। सरकार ने हर ग्राम पंचायत में एक मेट की तैनाती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी टीएस भाकुनी ने बताया कि मनरेगा के तहत हर ग्राम पंचायत में मेट की तैनाती होगी। मेट बायोमैट्रिक से श्रमिकों की हाजिरी लेगा। हाजिरी निमार्ण कार्य शुरू होने से पहले और बाद में भी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मनरेगा मेट बनने के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल पास होनी जरूरी है।
विज्ञापन

आवेदक को अपनी ग्राम पंचायत में आवेदन करना होगा। खंड विकास अधिकारी मेट की नियुक्ति करेगा। मेट पांच-पांच मजदूरों का समूह बनाकर उन्हें काम देगा। मेट की तैनाती में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, ओबीसी और दिव्यांगों को प्राथमिकता मिलेगी। मनेरगा मेट की मजदूरी श्रमिक के बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें