फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में देर शाम गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि

विज्ञापन
रानीखेत में ओलावृष्टि का नजारा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम खराब है। दिन भर धूप और बादलों की आंखमिचौली चलती रही। शुक्रवार की देर शाम गरज के साथ बारिश हुई और हल्की ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते ठंड और भी बढ़ गई है। लोग आग सेंकते नजर आए। बारिश के बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। रानीखेत और चिलियानौला क्षेत्र में ओले गिरे। हालांकि बारिश के कारण ओले जम नहीं सके और पिघल गए। संवाद
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हुई हल्की बारिश
अल्मोड़ा। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय घाटी क्षेत्रों में कोहरा लगा। इसके बाद करीब आठ बजे धूप खिली। दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। शुक्रवार दिन में लोगों ने धूप का आनंद लिया। दोपहर तीन बजे बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। शाम करीब पांच बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू होने लगी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें